ब्रेकिंग न्यूज़

निकाय चुनाव- विपक्ष के लिए चेतावनी, मोदी के चक्रव्यूह एजेन्डे में फंसा विपक्ष

5 of 6
निकाय चुनाव- विपक्ष के लिए चेतावनी, मोदी के चक्रव्यूह एजेन्डे में फंसा विपक्ष

आपका स्लाइडशो खत्म हो गया है

स्लाइडशो दोबारा देखें

 पहली बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुजरात के मंदिरों में दर्शन के अलावा हिन्दू मतदाताओं को आकर्षित करने का प्रयास कर रहे है। राहुल का यह फूहड़ तरीका जनता में हास्यास्पद बन रहा है। कांग्रेस मानकर चल रही है कि भाजपा के खिलाफ मुस्लिम मतदाताओं को उसके पाले में आने के अलावा अन्य कोई विकल्प नही है। कांग्रेस और मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले नेता यह भूल रहे है कि मोदी सरकार में तीन तलाक में मुस्लिम महिलाओं की सोच में नयी क्रान्ति ला दी है। सरकारी शह मिलने के बाद मुस्लिम महिलाएं पहली बार अपने समाज के पुरूष प्रधान समाज के खिलाफ बोलना शु डिग्री किया है। पीड़ित मुस्लिम महिलाओं में यह भाव बढ़ता जा रहा है कि भाजपा तथा मोदी सरकार रहने पर उन्हें तलाक के बाद नारकीय जीवन से मुक्ति मिलेगी। ऐसे में मुस्लिम समाज की बढ़ी संख्या में महिलाए भाजपा की तरफ रूझान रख रही  है। लखनऊ महानगर के चुनाव में भाजपा के मुस्लिम प्रत्याशी जीते है। भाजपा ने लगभग 100 मुस्लिम प्रत्याशी निकाय चुनाव में उतारे थे और उनके परिणामों की समीक्षा की जा रही है। भाजपा की मुस्लिम महिला प्रत्याशियों को लेकर पार्टी में उत्साह है।