बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। देशभर में वोटों की गिनती जारी है। चुनावी नतीजे आज रात 8 बजे से आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर 2 बजे तक देश के 36 हजार वोटिंग सेंटर्स पर 47.91% मतदान हुआ।
अंतरिम सरकार के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस, BNP चीफ तारिक रहमान और छात्र नेता नाहिद इस्लाम वोट डालने पहुंचे। इस दौरान यूनुस ने कहा कि आज नए बांग्लादेश का जन्म हुआ।
बांग्लादेश चुनाव को लेकर भारत ने नतीजों का इंतजार करने के लिए कहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि नतीजे आने के बाद ही यह देखा जाएगा कि जनादेश किस तरह का है।
वोटिंग के दौरान कई जगहों पर झड़पें भी हुई। खुलना में एक वोटिंग सेंटर के बाहर जमात-ए-इस्लामी कार्यकर्ताओं के साथ झड़प में एक BNP नेता मोहिबुज्जमान कोच्चि की मौत हो गई।
दूसरी तरफ मुंशीगंज-3 और गोपालगंज सदर इलाके में वोटिंग सेंटर के बाहर देसी बम फेंके गए। गोपालगंज सदर इलाके में धमाके से 3 लोग घायल हो गए थे।
12th February, 2026
