यूरीड मीडिया- उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोकने वाले चरखारी के भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने ऐक्शन लिया है। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बृजभूषण राजपूत के खिलाफ नोटिस जारी किया है। बृजभूषण राजपूत से 7 दिन के अंदर मामले को लेकर जवाब मांगा है।
बीते दिन 30 जनवरी को महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के एक प्राइवेट कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे थे। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के कार्यक्रम के बाद उस समय हंगामा हो गया, जब चरखारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने उनका काफिला रोक लिया। गांव में पानी न आने और सड़कें खोदने से नाराज होकर कार्यक्रम में समर्थकों के साथ पहुंचे चरखारी बीजेपी विधायक बृजभूषण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से भिड़ गए। विधायक बृजभूषण के साथ 40 गांवों के प्रधान और इतनी ही गाड़ियां थीं। विधायक समर्थकों ने मंत्री के काफिले के रास्ते पर आड़ी-तिरछी 40 गाड़ियां खड़ी कर दीं। मंत्री के गाड़ी से उतरते ही विधायक ने अपने क्षेत्र में हर घर नल योजना की दुर्दशा बतानी शुरू कर दीं। दोनों के बीच नोकझोंक होने लगी। यह देख नेताओं और अधिकारियों ने बीच-बचाव किया।
स्थिति बिगड़ती देख जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह विधायक बृजभूषण राजपूत को लेकर सीधे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए। कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच बैठक शुरू हुई, जिसमें जलापूर्ति और सड़कों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
विधायक बृजभूषण ने कहा कि प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में 20 दिन में सुधार का आश्वासन मिला। विधायक ने कहा कि 20 दिन बाद अगर समस्या का निस्तारण न हुआ तो लखनऊ में जाकर धरना दिया जाएगा। बैठक में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा, कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन चक्रपाणि त्रिपाठी सहित जिले भर के अधिकारी मौजूद रहे।

6th February, 2026