वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान का शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। कमाल खान के निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पूरी मीडिया बिरादरी ने कमाल के निधन पर गहरा दुख जताया है। शानदार मीडिया रिपोर्टिंग के लिए कमाल खान को हमेशा याद किया जाता रहेगा। कमाल खान एनडीटीवी में काम करते थे।
14th January, 2022