लखनऊ, यूरिड मीडिया न्यूज। शहर में रविवार को दिनभर छाई रही बदली ने हवा की सेहत बिगाड़ दी है। वातावरण में मौजूद प्रदूषण और नमी के चलते ऊपर नहीं जा सका। ऐसे में राजधानी का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) गड़बड़ा गया। इस मामले में मुजफ्फरनगर टॉप पर रहा।
राजधानी में रविवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। वहीं, पूर्वी हवा ने आद्र्रता बढ़ा दी। ऐसे में जहां शहर का अधिकतम तापमान लुढ़ककर 29.5 डिग्री पर पहुंच गया, वहीं न्यूनतम तापमान 23.4 रहा। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री दर्ज किया गया था। साथ ही आसमान में धुंध छा गई। बादलों ने हवा की सेहत बिगाड़ दी है दिन भर छाई धुंध ने कागजी तैयारियां को एक बार फिर धता बता दिया। जब चार अक्टूबर को मंडलायुक्त मुकेश मेंश्राम व राज्य प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष ने उच्चस्तरीय बैठक कर धुंध से निपटने के लिए 17 विभागों का अलर्ट किया था। साथ ही गत वर्ष की नवंबर व दिसंबर में हुई भयावह स्थिति के बारे में भी बताया था। गत वर्ष 20 अक्टूबर 2018 को एयर कालिटी इंडेक्स 236 ही रहा था मगर अन्य दिनों में स्थिति खराब रही।

21st October, 2019