ब्रेकिंग न्यूज़

नगरीय चुनाव में योगी की अग्नि परीक्षा, घबड़ाये भाजपा नेतृत्व ने विधायकों को जिम्मेदारी सौपी

5 of 5
नगरीय चुनाव में योगी की अग्नि परीक्षा, घबड़ाये भाजपा नेतृत्व ने विधायकों को जिम्मेदारी सौपी

आपका स्लाइडशो खत्म हो गया है

स्लाइडशो दोबारा देखें

भाजपा ने पहले ही अयोध्या की सरयू नदी में 100 फीट उंची प्रतिमा लगाने की घोषणा कर हिन्दू जनमानस को अपने पक्ष में करने की रणनीति बना ली है। नगर निगमों में भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती सहारनपुर, मेरठ, आगरा, बरेली, फिरोजाबाद तथा इलाहाबाद होंगे। वैसे नगर पंचायतों तथा नगर पालिका परिषदों में भी भाजपा की स्थिति बहुत बेहतर रहने के आसार नही है। ऐसे में भाजपा की हार का ठिकरा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर फूटना तय है। वैसे भी प्रत्याशियों के चयन से लेकर चुनावी रणनीति का सारा दारोमदार सुनील बंसल पर है तो मुख्यमंत्री तथा उनके विधायक चुनावी जीत के लिए कितनी प्रभावी भूमिका निभा पाएंगे, यह कहना मुश्किल है। मुख्यमंत्री के कहने के बाद भी ज्यादातर विधायक निकाय चुनाव से अपने को अलग ही रखने की रणनीति बनाये हुए है।