ब्रेकिंग न्यूज़

नगरीय चुनाव में योगी की अग्नि परीक्षा, घबड़ाये भाजपा नेतृत्व ने विधायकों को जिम्मेदारी सौपी

4 of 5
नगरीय चुनाव में योगी की अग्नि परीक्षा, घबड़ाये भाजपा नेतृत्व ने विधायकों को जिम्मेदारी सौपी

आपका स्लाइडशो खत्म हो गया है

स्लाइडशो दोबारा देखें

योगी के लिए परेशानी यह है कि नगरीय निकाय के चुनावी रणनीति को अभी तक समझ नही पाये है। यही नही नगरीय निकाय के पिछले चुनाव में भी भाजपा को कोई बड़ी सफलता नही मिली थी। प्रदेश में फिलहाल 16 नगर निगम है जबकि पिछले चुनाव के समय 13 नगर निगम थे। इसमें से एक सहारनपुर नगर निगम में चुनाव नही हुआ था। इस प्रकार 12 नगर निगमों के चुनाव में बरेली और इलाहाबाद को छोड़कर भाजपा को 10 पर विजय मिली थी। इस बार इलाहाबाद नगर निगम से चुनाव जीती अभिलाषा गुप्ता भाजपा में शामिल हो गयी है और उनके पति नन्द गोपाल नन्दी योगी सरकार में मंत्री है। इस प्रकार नगर निगमों में भाजपा का ही वर्चस्व है। इस बार नये बने नगर निगमों में फिरोजाबाद, फैजाबाद-अयोध्या तथा मथुरा है। इसमें फैजाबाद-अयोध्या तथा मथुरा नगर निगम का चुनाव भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। यह दोनों ही धार्मिक नगरी है। यही कारण है कि छोटी दीपावली पर अयोध्या में रामबारात के नाम से भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होगे।