ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा को सता रही ब्राह्मणों की नाराजगी, संगठन पर पकड़ बनाने को महेन्द्र पाण्डेय की परीक्षा

3 of 7
भाजपा को सता रही ब्राह्मणों की नाराजगी, संगठन पर पकड़ बनाने को महेन्द्र पाण्डेय की परीक्षा

आपका स्लाइडशो खत्म हो गया है

स्लाइडशो दोबारा देखें

फिलहाल चार वर्षो से पिछड़ों एवं अति दलित समाज को अपने पाले में लाने की कोशिश में जुटी भाजपा को पहली बार यह एहसास हुआ कि उत्तर भारत में ब्राह्मणों की अनदेखी कांग्रेस की तरह उसकी भी राजनीति के लिए मठ्ठा साबित न हो। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद ब्राह्मणों में भाजपा की राजनीति के कर्णधारों के बीच नकरात्मक संदेश गया। गोरखपुर मंडल में योगी की राजनीति ब्राह्मणवाद के विरोध मानी जाती है, यही वजह रहा कि सरकार के कई निर्णयों ने योगी की ब्राह्मण विरोधी सोच को हवा दे दी।