ब्रेकिंग न्यूज़

राम गोपाल की कटार...

4 of 7
राम गोपाल की कटार...

आपका स्लाइडशो खत्म हो गया है

स्लाइडशो दोबारा देखें

आजमगढ़ की जनसभा स्थगित करने के निहितार्थ-

सपा परिवार के इन विवादों के तनाव के चलते आजमगढ़ में 6 अक्टूबर को घोषित मुलायम सिंह यादव की जनसभा को स्थगित कर दिया गया। सपा में इसको लेकर यह चर्चा जोरों पर है कि आखिर यह रैली स्थगित कराने के पीछे कारण क्या था आैर उसकी साजिश किसकी है। आजमगढ़ सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का चुनाव क्षेत्र भी है। ऐसे में पारिवारिक विवाद के बाद भी मुलायम सिह से सहानुभूति रखने वालों की भारी भीड़ जुटती। वैसे भी आजमगढ़ सपा मुखिया का ऐसा राजनीतिक गढ़ है जहां से वह हमेशा अपनी पहली रैली कर शक्ति प्रदर्शन करते रहे है। जातीय समीकरण में भी आजमगढ़ यादव-मुस्लिम विरादरी का गढ़ है जो मुलायम की राजनीति के जनाधार के मुख्य पहलू है। विवादों के बाद भी आजमगढ़ की रैली तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल तथा आजम खां की बैठक हो चुकी थी। शिवपाल ने अलग से तैयारी समीक्षा की थी। बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले आजमगढ़ में अमर सिंह का पुतला फूंका गया। इसकी पुष्टि मंत्री बलराम यादव ने भी की।