
जयपुर:-
भीलवाडा जिले के डेलाना में एक 18 साल के एक लड़के द्वारा खुद को नहाते हुए देखकर 20 साल की एक युवती को बहुत अपमान और शर्मिंदगी महसूस हुई जिसके बाद उसे खुद को आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद युवती को उदयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि वह 70 फीसदी जल चुकी है। पुलिस ने इस वारदात में आरोपी लड़का तो फिलहाल फरार है लेकिन उसके पिता और एक अन्य रिश्तेदार को एफ़आईआर दर्ज कर गिरफ्तार का लिया गया है।
लोक लाज को सोचकर लड़ा ली खुद को आग--
- पुलिस के मुताबिक घटना बुधवार शाम की है जब वह अपने घर में नहा रही थी।
- इस वारदात की सूचना पुलिस सुपरिटेंडेंट प्रदीप मोहन शर्मा को गुरुवार को दी गई।
- प्रदीप
मोहन शर्मा ने बताया कि 'नहाते समय अचानक पीड़िता को महसूस हुआ कि एक लड़का झांक रहा है।
- जब वह चिल्लाई, तो उसके मामा बाहर आए और उन्होंने लड़के को पकड़ लिया।' इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने लड़के को डांटा।
- इस घटना के बाद लड़के के पिता किशनलाल वैष्णव और एक रिश्तेदार भवन दास लड़की के घर में जबरन घुस आए और पीड़िता के मामा से लड़ने लगे।
- यह लड़ाई देखकर पीड़िता को लगा कि पूरी घटना के लिए वह जिम्मेदार है और उसने शर्मिंदगी के कारण खुद को आग लगा दी।
- पुलिस ने बताया, 'अस्पताल में बयान देते समय लड़की ने साफतौर पर कहा कि लड़के की हरकत के कारण दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हुआ और इसी कारण उसने खुदकुशी की।'
भीलवाडा जिले के डेलाना में एक 18 साल के एक लड़के द्वारा खुद को नहाते हुए देखकर 20 साल की एक युवती को बहुत अपमान और शर्मिंदगी महसूस हुई जिसके बाद उसे खुद को आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद युवती को उदयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि वह 70 फीसदी जल चुकी है। पुलिस ने इस वारदात में आरोपी लड़का तो फिलहाल फरार है लेकिन उसके पिता और एक अन्य रिश्तेदार को एफ़आईआर दर्ज कर गिरफ्तार का लिया गया है।
मोहन शर्मा ने बताया कि 'नहाते समय अचानक पीड़िता को महसूस हुआ कि एक लड़का झांक रहा है।
22nd July, 2016