यूरीड मीडिया- भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, पंडित अनोखेलाल मिश्र कल्चरल सेंटर, लखनऊ द्वारा दो दिवसीय “नादार्पण संगीत महोत्सव 2026” का आयोजन होटल गोल्डन आर्चिड, निरालानगर, लखनऊ में किया गया। इस आयोजन में शास्त्रीय संगीत के प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी। मास्टर व्योम श्रीवास्तव की तबला वादन ने पूरे सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी उंगलियों से निकलती लयकारी, गति पर नियंत्रण देखते ही बनता था। तबला की थाप पर हारमोनियम पर प्रशांत तिवारी ने अपनी सुरीली संगत दी, जबकि बनारस घराने के प्रख्यात कलाकार प्रदीप कश्यप ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। इनके अलावा कई अन्य कलाकारों ने सितार, वोकल और अन्य वाद्यों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों से भरपूर सम्मान दिया।
कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र विश्वकर्मा ‘हरिहर’ ने बड़ी कुशलता से किया। इस अवसर पर आयोजक अरुणेश पाण्डेय ने सभी कलाकारों और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंडित अनोखेलाल मिश्र जी की स्मृति में आयोजित यह महोत्सव शास्त्रीय संगीत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक प्रयास है। महोत्सव में युवा कलाकारों को मंच देने के साथ-साथ गौरवशाली गुरु-शिष्य परंपरा को भी जीवंत रखने का प्रयास किया गया। दर्शक लगातार कहते रहे कि ऐसे कार्यक्रम लखनऊ की सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत बनाते हैं। कार्यक्रम की सफलता पर सभी ने आयोजकों को बधाई दी।

24th March, 2026