पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को कोर्ट ने ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है। इसके बाद पप्पू यादव को पटना के बेऊर जेल में लाया गया। वहां एंट्री होने के बाद इलाज के लिए उन्हें PMCH लाया जाएगा। अस्पताल में पुलिस कस्टडी में उनका इलाज होगा। सोमवार को इस मामले की अगली सुनवाई होगी।
सांसद को शनिवार सुबह एंबुलेंस से पटना सिविल कोर्ट लाया गया था। 31 साल पुराने धोखे से कमरा किराए पर लेने के केस में पुलिस ने शुक्रवार देर रात 12 बजे पप्पू यादव को गिरफ्तार किया था। पटना की विशेष अदालत ने पप्पू यादव समेत 3 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी के आदेश दिए थे।
शुक्रवार रात पप्पू यादव गिरफ्तारी के दौरान बेहोश हो गए। कुछ देर बाद पुलिस पप्पू यादव को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
इस दौरान पप्पू यादव ने कहा, ‘मुझे नहीं पता मेरा क्या होगा।’ सांसद समर्थक सड़क पर उनकी गिरफ्तारी का विरोध किया। आरा में उनके समर्थकों ने CM नीतीश का पुतला फूंका।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध बताया है। उन्हें X पर लिखा- ये आवाज दबाने की कोशिश है। प्रियंका गांधी ने भी गिरफ्तारी के विरोध में पोस्ट की है।
सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद NEET छात्रा के परिवार ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जहानाबाद में छात्रा के पिता ने कहा कि जो लोग घटना को उजागर कर रहे हैं, उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। पप्पू यादव को साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया है।
क्या है 31 साल पुराना केस
1995 में पटना के गर्दनीबाग थाने में विनोद बिहारी लाल नाम के व्यक्ति ने शिकायत की। पप्पू यादव और उनके सहयोगियों पर धोखाधड़ी से मकान किराए पर लेने का आरोप लगाया। मकान मालिक को ये नहीं बताया गया कि इसे सांसद कार्यालय के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। बाद में उन्होंने मकान पर कब्जा कर लिया। पुराने IPC के तहत धारा 419, 420, 468, 448, 506, 120B के तहत शिकायत। लंबे समय से कोर्ट में ट्रायल चल रहा था। पप्पू यादव कोर्ट में पेश नहीं हुए, जिसके कारण पहले वारंट, फिर इश्तेहार, कुर्की का आदेश और आखिर में गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ।
सांसद की गिरफ्तारी से जुड़े हाईलाइट्स-
शुक्रवार देर रात गिरफ्तारी से पहले 3 घंटे हाईवोल्टेज ड्रामा चला।
गिरफ्तार करने सिटी SP, पांच DSP, छह थानेदार समेत 100 पुलिसकर्मी पहुंचे।
पप्पू यादव ने कहा- मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को समर्थकों ने रोका, गाड़ी पर चढ़े।
सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में बुद्धा कॉलोनी थाने में सांसद समर्थकों के खिलाफ FIR।
आरा में सासद की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन, CM नीतीश का पुतला फूंका।
जदयू प्रवक्ता बोले- गिरफ्तारी को राजनीतिक रंग न दें।
बेहोश होने पर भड़के समर्थक
गिरफ्तार करने आई पुलिस ने पप्पू यादव से कहा, ‘चलिए सर, आपको चलना होगा। कोर्ट का ऑर्डर है।’
इस पर पप्पू यादव ने कहा, ‘मैं रात में कहीं नहीं जाऊंगा। आप सुबह आइएगा फिर चलूंगा। मुझे पहले से ही पता था मैं ऐसे मामले को उठा रहा हूं तो यह सब होना ही था। आप जिसके कहने पर यहां आए हैं, उसे बोल दीजिए मैं रात में नहीं जाने वाला।’
3 घंटे तक वहां चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद जब उन्हें गिरफ्तार कर ले जाया जा रहा था तो वे बहोश हो गए। समर्थकों की पुलिस के साथ हाथापाई हो गई। गिरफ्तारी के दौरान पप्पू यादव के समर्थक पुलिस की गाड़ी पर सवार हो गए।

7th February, 2026