![Urid Media Group](/protected/uploadedImages/URID_6381c65ac0242bjp_chief_jp_nadda.jpg)
यूरीड मीडिया- 5 साल में 20 लाख रोजगार, लड़कियों को मुफ्त इलेक्ट्रिक स्कूटी; गुजरात चुनाव के लिए BJP का घोषणापत्र जारी गुजरात को लंबे समय से भाजपा का गढ़ माना जाता है। भाजपा गुजरात में 1995 से लगातार सत्ता में हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 99 सीट हासिल की थी, जबकि कांग्रेस को 77 सीट मिली थी।
BJP Manifesto For Gujarat : गुजरात में करीब 3 दशक से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) जारी कर दिया। गुजरात के लिए भाजपा के इस संकल्प पत्र में 40 वादे किए गए हैं, जिसमें 5 वर्षों में युवाओं को 20 लाख रोजगार, आईआईटी की तर्ज पर 4 गुजरात प्रौद्योगिकी संस्थान (GIT) स्थापित करना, गुजरात कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर व अन्य शामिल हैं।
इस घोषणा पत्र के जरिए भाजपा ने हर वर्ग को लुभाने की कोशिश की है। इस घोषणापत्र में महिलाओं को भी खास तवज्जो दी गई है। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटील समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नड्डा ने कहा कि भाजपा के शासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात का निरतंर विकास हो रहा है। भाजपा ही राज्य का समग्र विकास कर सकती है। भाजपा ने हमेशा सभी वर्गों के हित के लिए बिना भेदभाव के काम किया है।
इस दौरान नड्डा ने कहा कि गुजरात विकास की गंगोत्री है और उस गंगोत्री में जब हम विकास की बात करते हैं तो हम नए संकल्प के साथ अपने आप को फिर से पुनर्स्थापित करते हुए आगे बढ़ने की बात करते हैं। हमने जो कहा है वह करके दिया है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि संविधान ही हमारा सबसे बड़ा धर्म है, उस पर चलना और उसे संभाल कर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा चुनाव के तहत दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को मतदान होना है और मतगणना 8 दिसंबर को होगी। राज्य में इस बार भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 99 सीट हासिल की थी, जबकि कांग्रेस को 77 सीट मिली थी। भाजपा ने अधिकतर शहरी क्षेत्रों में जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस ने ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन किया था।

26th November, 2022