पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार को यानी आज उपचुनाव हो रहे हैं। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं। आपको बता दें कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और झारखंड उपचुनाव के लिए रविवार को वोटों की गिनती होगी।
पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव में सभी की निगाहें आम आदमी पार्टी पर टिकी हैं जो विधानसभा चुनावों में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद लोकप्रियता की पहली परीक्षा का सामना कर रही है। उपचुनाव ऐसे समय में हो रहे हैं जब आम आदमी पार्टी (आप) कानून-व्यवस्था के मुद्दे और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर विपक्ष के विरोध का सामना कर रही है।
मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने धूरी के पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी को उपचुनाव में उतारा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बरनाला के पूर्व विधायक केवल ढिल्लों को अपना उम्मीदवार बनाया है, जो 4 जून को भगवा पार्टी में शामिल हुए थे। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी बलवंत सिंह राजोआना की बहन कमलदीप कौर को मैदान में उतारा है।
संगरूर लोकसभा सीट 20 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में धुरी सीट जीतने के बाद भगवंत मान के सांसद पद से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी।
उत्तर प्रदेश में विपक्षी समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाली दो लोकसभा सीटों आजमगढ़ और रामपुर में उपचुनाव हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में मतदान के पहले दो घंटों में औसतन आठ प्रतिशत से अधिक वोट पड़े हैं। आजमगढ़ सीट पर उपचुनाव समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव के इस्तीफे के कारण हो रहा है।
रामपुर सीट सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने खाली की थी। यहां से से भाजपा ने घनश्याम सिंह लोधी को मैदान में उतारा है, जो हाल ही में पार्टी में शामिल हुए हैं। वहीं, सपा ने असीम राजा को मैदान में उतारा है। मायावती के नेतृत्व वाली बसपा रामपुर से चुनाव नहीं लड़ रही है।

23rd June, 2022