भाजपा के नेतृत्व वाली सत्ताधारी NDA ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में द्रौपदी मुर्मू के नाम का ऐलान कर दिया है. मुर्मू इससे पहले झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पहली बार किसी महिला आदिवासी प्रत्याशी को वरीयता दी गई है. हम आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को एनडीए के उम्मीदवार के रूप में घोषित करते हैं.
पहली आदिवासी महिला बन सकती हैं महामहिम
झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू (64) अगर राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत जाती हैं, तो वह देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर काबिज होने वाली पहली आदिवासी महिला बन जाएंगी और इस बात की प्रबल संभावना है कि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के पक्ष में ही फैसला हो.
यशवंत सिन्हा हैं विपक्ष के उम्मीदवार
इससे पहले दिन में विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद के लिए अपना संयुक्त उम्मीदवार घोषित किया था.
18 जुलाई को होना है मतदान
देश के अगले राष्ट्रपति को चुनने के लिए मतदान 18 जुलाई को होगा. वहीं वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी. देश के वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) का कार्यकाल 24 जुलाई को पूरा हो रहा है. राष्ट्रपति चुनाव 2022 में कुल 4,809 मतदाता मतदान करेंगे. कोई भी राजनीतिक दल अपने सदस्यों को व्हिप जारी नहीं कर सकता है.

22nd June, 2022