यूरीड मीडिया-कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul gandhi) अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद अपने करीबियों की राजनीतिक उपेक्षा से काफी आहत हैं। महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों की लिस्ट आने के बाद अपने साथियों के साथ जैसा बर्तावा हुआ उससे राहुल गांधी काफी नाराज हो कर विदेश चले गए हैं। विपक्ष का दावा है कि राहुल गांधी बैंकॉक गए हैं, कांग्रेस के कुछ नेता मानते है कि कुछ कांग्रेस नेताओं को लगता है कि पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी में हाल के घटनाक्रम से काफी नाखुश हैं।
इन नेताओं ने राहुल गांधी की विदेश यात्रा को उनके द्वारा संगठन में नियुक्त किए गए नेताओं की उपेक्षा से जोड़ा है। राहुल गांधी के करीबी महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता संजय निरुपम, हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया था कि राहुल गांधी के नजदीकी लोगों के खिलाफ साजिश रची जा रही है। तंवर को पहले पार्टी अध्यक्ष के पद से हटाया गया और उनकी जगह शैलजा को यह जिम्मदारी दी गई। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का ऐलान करके पार्टी ने तंवर को संकेत दे दिया।

7th October, 2019