मुंबई. बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। सलमान इन दिनों कटरीना कैफ़ के साथ अपनी फ़िल्म ‘भारत’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। आज दिग्गज डायरेक्टर्स सलमान के पीछे लाइन लगा कर खड़े रहते हैं कि सलमान उनकी फ़िल्म के लिए हां बोल दें! लेकिन, सलमान अपनी मर्जी के मालिक हैं। वही करते हैं जो उन्हें भा जाए। सलमान का जलवा कुछ ऐसा है कि आये दिन जिसे चाहते हैं बॉलीवुड में लॉन्च कर देते हैं। पर क्या आप यकीन करेंगे कि सलमान की कुछ ऐसी भी फ़िल्में रही हैं जो कभी सिनेमा हॉल तक पहुंची ही नहीं। यानी रिलीज़ ही नहीं हो पायी। आइये जानते हैं उनकी कुछ ऐसी ही फ़िल्मों के बारे में।
सलमान की यह 5 फिल्म जो कभी बड़े पर्दे पर दिखाई नहीं दी--
दस
सलमान ख़ान और संजय दत्त की फ़िल्म दस भी सलमान के करियर की एक ऐसी फ़िल्म है जो कभी बन नहीं पायी। इस फ़िल्म का एक गीत 'सुनो गौर से दुनिया वालों..' आप सबने ज़रूर सुना होगा। डायरेक्टर मुकुल एस आनंद की अचानक हुई निधन से यह फ़िल्म पूरी नहीं हो सकी। हालांकि, फ़िल्म का संगीत साल 1999 में रिलीज़ कर दिया गया था।
आंख मिचोली
'जुड़वा' में सलमान का डबल रोल था और यह फ़िल्म खूब चली। जुड़वा की कामयाबी के बाद अनीज बज़्मी सलमान के साथ ‘आंख मिचोली’ बनाना चाहते थे। लेकिन, सलमान उन दिनों काफी व्यस्त थे और जुड़वा के बाद वो दुबारा फिलहाल डबल रोल करने के मूड में नहीं थे। इसलिए इस फ़िल्म की प्लानिंग भी धरी ही रह गयी। बाद में, अनीज बज़्मी ने सलमान के साथ ‘नो इंट्री’ (2005) फ़िल्म बनायी।
ऐ मेरे दोस्त
सलमान ख़ान अपने भाई अरबाज़ ख़ान के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर साल 1998 में आई फ़िल्म प्यार किया तो डरना क्या में दिखे थे। लेकिन, इन दोनों की जोड़ी इस फ़िल्म से पहले 'ऐ मेरे दोस्त' नाम की एक फ़िल्म में आने वाली थी। फ़िल्म में सलमान-अरबाज़ के अलावा करिश्मा कपूर और दिव्या भारती लीड रोल में थे। यहां तक की इस फ़िल्म के एक गाने की भी रिकार्डिंग हो गयी थी। इससे पहले की काम आगे बढ़ता एक हादसे में दिव्या भारती का निधन हो गया और फ़िल्म का काम वहीं रुक गया। हालांकि, ऐ मेरे दोस्त के लिए जिस गाने की रिकार्डिंग हुई थी वो सलमान की फ़िल्म मंझधार का हिस्सा बनी।
राम
अरबाज़ ही नहीं सलमान के छोटे भाई सोहैल ख़ान ने सलमान ख़ान के साथ एक डायरेक्टर के रूप में प्यार किया तो डरना क्या और हेल्लो ब्रदर जैसी कामयाब फ़िल्में दी हैं। लेकिन, कम लोग ही जानते हैं कि सोहैल अपने भाई सलमान के साथ एक और फ़िल्म करने वाले थे- राम। इस फ़िल्म के लिए अनिल कपूर और पूजा भट्ट को साइन भी कर लिया गया था। कहा जाता है कि कुछ क्रिएटिव कारणों से पहले तो इस फ़िल्म को टाला गया। लेकिन, बाद में इस फ़िल्म को बनाने का विचार ही त्यागना पड़ा! जबकि फ़िल्म का काम शुरू हो चुका था।
हैंडसम
‘सागर से गहरा प्यार’ की तरह ही सलमान की एक और फ़िल्म ‘हैंडसम’ भी एनाउंसमेंट के बाद डिब्बाबंद हो गयी। इस फ़िल्म में सलमान के साथ संगीता बिजलानी और नगमा को लिया गया था।

26th December, 2018