यूरीड न्यूज़- देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने और मुकेश अंबानी एवं नीता अंबानी की पुत्री ईशा अंबानी की शादी आज आनंद पीरामल से होने वाली हैं। इस शादी को लेकर फैन्स, मीडिया सब में काफी एक्साइटमेंट है और सभी इस शादी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। शादी मुंबई में ही होने वाली है और इसकी पूरी तैयारी हो गई है। सबके मन में यही सवाल है कि शादी में कितना खर्च हो रहा है। खर्चे को लेकर कुछ डिटेल्स भी सामने आई हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी पर 1 करोड़ डॉलर से अधिक का खर्च बता रहे हैं और कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि देश की सबसे महंगी शादी पर 10 करोड़ डॉलर लगभग 723 करोड़ रुपये तक खर्च हो रहा है। अब अगर शादी में सच में इतना खर्चा हो रहा है तो ये सबसे महंगी शादी होगी।
शादी अंबानी के आवास ऐंटिलिया में होगी। इसके चलते पूरे एरिया में सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यातायात पुलिस ने कहा कि मेहमानों के आने-जाने की वजह से सुबह थोड़ा जाम हो सकता है।
संगीत सेरेमनी में जिस तरह इतने सेलेब्स आए थे, उस हिसाब से आज शादी में कम मेहमान होंगे। खबरें है कि 600 के करीब मेहमान शादी में शामिल होंगे, जिनमें ज्यादा से ज्यादा दोनों के परिवार और दोस्त होंगे।
ईशा-आनंद 2 रिसेप्शन पार्टी देंगे। एक रिसेप्शन 14 दिसंबर को जियो गार्डन में होगा। इस पार्टी में परिवार के लोग और दोस्त आएंगे। वहीं 15 दिसंबर को दोनों अपने कर्मचारी और ऑफिस के लोगों के लिए रिसेप्शन रखेंगे। खबरों की मानें तो ये रिसेप्शन भी वहीं होगा।

12th December, 2018