lucknow। बरेली में वार्मअप करने के दौरान एक नेशनल हॉकी प्लेयर की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही स्टेडियम में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक विनोद सिंह मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में वार्मअप कर रहे थे। जैसे ही विनोद ने एस्ट्रो टर्फ मैदान पर दौड़ना शुरू किया और कुछ कदम ही दौड़े कि अचानक सीने में दर्द होने के चलते वह जमीं पर गिर गये और बेहोश हो गये।
विनोद को मैदान पर गिरा देख तुरंत दूसरे खिलाडी विनोद को डॉक्टर के पास ले गए जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा लेकिन मौत की कोई वजह स्पष्ट नहीं हो पाई। डॉक्टरों ने विनोद के हार्ट और विसरा को सुरक्षित कर लिया है। विनोद को हॉकी की दुनिया में बेहद टैलंटेड खिलाडी माना जाता था। वे खुद भी भारतीय टीम के लिए खेलने की बात करते थे। विनोद 2013 से बिहार से हॉकी की चार नेशनल प्रतियोगिता में भाग ले चुके थे।
4th May, 2018