श्रीलंका के नए वन-डे कप्तान उपुल थरंगा ने स्वीकार किया है कि टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से अच्छा नहीं रहा है, लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई है कि भारत के खिलाफ रविवार से शुरू हो रही वन-डे सीरीज में उनकी टीम बढ़िया प्रदर्शन करेगी। श्रीलंका को अपने घर में ही टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप झेलना पड़ा। थरंगा का मानना है कि चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया को हराने से श्रीलंका के हौसले बुलंद है और वो अपनी टीम में निरंतरता लाना चाहते हैं।
श्रीलंका ने टीम इंडिया के खिलाफ द ओवल में संयुक्त रूप से अपने सबसे बड़े लक्ष्य का सफल पीछा किया था। तब लंका ने भारत के खिलाफ तीन विकेट खोकर 322 रन का लक्ष्य हासिल किया था। थरंगा उस मैच में नहीं खेले थे, क्योंकि धीमी ओवर गति के कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया था।
थरंगा ने मैच से पूर्व कहा, 'हमने चैंपियंस ट्रॉफी
में भारत को हराया था, जो हमारे लिए सकारात्मक है। हम किसी भी टीम को हराने का दम रखते हैं। एक कप्तान के रूप में मैं यह कह सकता हूं कि हमें निरंतर रहने की जरुरत है। हम पिछले दशक में सफल रहे। मगर पिछले 18-20 महीनों में हमारा प्रदर्शन स्तर का नहीं रहा है। हमें अधिक निरंतर रहने की जरुरत है।'

20th August, 2017