यूरिड मीडिया डेस्क -
बॉलीवुड स्टार्स के बच्चों की चर्चा खूब होती है और वो हमेशा ही मीडिया की रडार पर रहते हैं। ऐसे में उनके लिए कुछ भी काम छुपकर कर पाना बड़ा मुश्किल हो जाता है क्योंकि कैमरे हमेशा ही उनपर लगे रहते हैं।
हाल ही में इसका शिकार हुए हैं बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार के बेटे आरव। अक्षय का बेटा आरव अब बड़ा हो गया है अक्सर अपनी पब्लिक अपीयरेंस के लिए खबरों में भी रहता है। इन दिनों आरव एक के बाद कई बार एक ही लड़की के साथ बाहर घूमते नजर आ रहे हैं।
बीती रात आरव अपनी कथिक गर्लफ्रेंड के साथ मुंबई के एक फेमस रेस्त्रां के बाहर नजर आए।
मजे की बात ये रही कि जब आरव ने मीडिया के लोगों को देखा तो उन्होंने छिपने या प्रेस पर गुस्सा होने की जगह स्माइल दी।
20th April, 2017