भीषण गर्मी और कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में यूपी के 12 जिलों की 10 संसदीय सीटों के लिए मंगलवार को शाम पांच बजे तक औसतन 55.13 फीसदी लोगों ने वोट डाला है। राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम पांच बजे तक सबसे अधिक मतदान संभल में 61.10 फीसदी रिकार्ड किया गया। जबकि आगरा में सबसे कम 51.53 फीसदी वोटिंग हुई है। आंवला में 54.73 प्रतिशत, बदायूं में 52.77 प्रतिशत, एटा में 57.07 प्रतिशत, फतेहपुर सीकरी में 54.93 प्रतिशत, हाथरस में 53.54 प्रतिशत, फिरोजाबाद में 56.27 प्रतिशत,मैनपुरी में 55.88 और बरेली में 54.21 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला है।
चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम पांच बजे तक 60.19 % वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 73.93% और सबसे कम महाराष्ट्र में 53.40% वोटिंग हुई।
पांच बजे तक वोटिंग के आंकड़े आए
राज्य | 9 बजे तक मतदान % | 11 बजे तक मतदान % | 1 बजे तक मतदान % | 3 बजे तक मतदान % | 5 बजे तक मतदान % |
असम | 10.12 | 27.34 | 45.88 | 63.08 | 74.86 |
बिहार | 10.41 | 24.41 | 36.69 | 46.69 | 56.01 |
छत्तीसगढ़ | 13.24 | 29.90 | 46.14 | 58.19 | 66.87 |
दादरा नगर हवेली | 10.13 | 24.69 | 39.94 | 52.43 | 65.23 |
गोवा | 13.02 | 30.94 | 49.04 | 61.39 | 72.52 |
गुजरात | 9.87 | 24.35 | 37.83 | 47.03 | 55.22 |
कर्नाटक | 9.45 | 24.48 | 41.59 | 54.20 | 66.05 |
मध्य प्रदेश | 14.43 | 30.21 | 44.67 | 54.09 | 62.28 |
महाराष्ट्र | 6.64 | 18.18 | 31.55 | 42.63 | 53.40 |
उत्तर प्रदेश | 12.94 | 26.12 | 38.12 | 46.78 | 55.13 |
पश्चिम बंगाल | 15.85 | 32.82 | 49.27 | 63.11 | 79.93 |
7th May, 2024