यूरीड मीडिया- चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर तीन बजे तक 53.60% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 63.11% वोटिंग हुई और सबसे कम महाराष्ट्र में 42.63% लोगों ने वोट डाले।
इससे पहले, दोपहर 1 बजे तक 41.88% वोटिंग हो चुकी है। पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 49.27%, महाराष्ट्र में सबसे कम 31.55% वोटिंग हुई।
बिहार में वोटिंग के दौरान पीठासीन अधिकारी और होमगार्ड जवान की मौत हो गई है। छत्तीसगढ़ के जशपुर में मतदान करने पहुंचे एक बुजुर्ग वोटर की मौत हो गई।
वहीं, पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के भाजपा कैंडिडेट और TMC समर्थक के बीच झड़प हुई है। यूपी के संभल में पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज किया। इसमें कुछ लोग घायल हो गए।
दोपहर 3 बजे तक 46.78 फीसदी वोटिंग
यूपी में मंगलवार को मौसम में नरमी का असर मत प्रतिशत में बढ़ोत्तरी का मामला सामने आया है। सुबह से जारी मतदान का प्रतिशत लगातार आगे बढ़ रहा है। दोपहर 3 बजे तक 46.78 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने वोट डाला। संभल, एटा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में भारी मतदान होता दिख रहा है।
दोपहर
3 बजे तक हुए मतदान का प्रतिशत...
लोकसभा सीट
मतदान प्रतिशत
आगरा
43.67
आंवला
46.75
बदायूं
45.44
बरेली
45.96
एटा
48.93
फतेहपुर सीकरी
46.18
फिरोजाबाद
47.80
हाथरस
44.63
मैनपुरी
46.80
संभल
52.24
लोकसभा सीट | मतदान प्रतिशत |
आगरा | 43.67 |
आंवला | 46.75 |
बदायूं | 45.44 |
बरेली | 45.96 |
एटा | 48.93 |
फतेहपुर सीकरी | 46.18 |
फिरोजाबाद | 47.80 |
हाथरस | 44.63 |
मैनपुरी | 46.80 |
संभल | 52.24 |
7th May, 2024