
यूरीड मीडिया- तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों के वोटिंग हो रही है। बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहुंच रहे हैं। दोपहर 1 बजे तक 37% फीसदी मतदान का आकड़ा सामने आया है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई, जोकि शाम 5 बजे तक चलेगी। राज्य के 106 निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक, जबकि वामपंथी उग्रवाद प्रभावित 13 निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इस दौरान 3 करोड़ 26 लाख से ज्यादा लोग आज वोट डालेंगे। मतदान के लिए राज्यभर में 35655 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। तेलंगाना में कुल 2,290 उम्मीदवार चुनावी मैदान में दांव आजमा रहे हैं। बीआरएस, कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुख्य रूप से मुकाबला है।
30th November, 2023