शिवसेना नेता संजय राउत द्वारा विधानसभा भंग होने के संकेत देने के बाद से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचलें बढ़ गई हैं। भाजपा के सभी विधायक देवेंद्र फडणवीस के घर जुटने लगे हैं। वहीं कांग्रेस नेता कमलनाथ भी बालासाहेब थोराट के घर पहुंच गए हैं। इसके अलावा सीएम उद्धव ने दोपहर एक बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बागी शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने न्यूज चैनल आजतक के बात करते हुए कहा है कि उनके साथ 46 विधायक है। वहीं फडणवीस से संपर्क होने की बात पर शिंदे ने कहा कि वे किसी भी भाजपा नेता के संपर्क में नहीं हैं।
22nd June, 2022