तीन दशकों में से अधिक समय से कमाल खान ने राजनीति के कई दौर देखे और दर्शकों को अपनी राजनीतिक आंखों से घटनाओं का साक्षी बनाया। उन्हें समाज को अपने अनूठे ढंग से समझने-समझाने वाले और विशिष्ट और विश्वसनीय आवाजों में से एक पत्रकार माना जाता है। वह पिछले 30 सालों से NDTV से जुड़े हुए थे और अपनी विशिष्ट पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे। वो चैनल के लखनऊ ब्यूरो के हेड थे। पूर्व बीबीसी इंडिया हेड मधुकर उपाध्याय ने वीडियो के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
14th January, 2022