यूरीड मीडिया- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अस्पताल में भर्ती हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया उनसे मिलने एम्स गए थे, जिसको लेकर मनमोहन सिंह की बेची दमन ने नाराजगी जताई है। दमन सिंह का कहना है कि मंडाविया उनकी मां के बिना परमिशन के उनके पिता के कमरे में फोटोग्राफर लेकर गए।
मेरी मां ने कई बार फोटोग्राफर को बाहर भेजने के लिए कहा, लेकिन उनकी बात अनसुनी कर दी गई। वह बहुत परेशान थी. मेरे माता-पिता एक कठिन परिस्थिति का सामना करने की कोशिश कर रहे हैं। वे बुजुर्ग लोग हैं चिड़ियाघर के जानवर नहींं- मनमोहन सिंह की बेटी
मनमोहन सिंह को बुधवार शाम बुखार और कमजोरी की शिकायत के बाद एम्स कार्डियो सेंटर में भर्ती कराया गया था। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री मनसुख उनसे मिलने गए। कुछ समय मनमोहन सिंह के साथ रहे और उनके स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
एम्स ने शुक्रवार को बताया था कि पूर्व प्रधानमंत्री की सेहत में सुधार हो रहा है। एम्स के एक अधिकारी ने बताया कि सिंह की स्वास्थ्य स्थिति में 'बुखार के कारण हुए संक्रमण से अब सुधार' हो रहा है।

17th October, 2021