लखनऊ, यूरीड मीडिया न्यूज। यूपी का बजट पेश होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए पंजीकरण की व्यवस्था तो है लेकिन असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए अभी कोई व्यवस्था नहीं थी। इसलिए असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। प्रदेश में असंगठित क्षेत्र के करीब एक करोड़ लोग हैं। इसके अलावा लॉकडाउन के दौरान प्रदेश में करी 40 लाख प्रवासी लौटे हैं। इन्हें पंजीकरण की सुविधा देकर पांच लाख रुपये के स्वास्थ्य कवर का लाभ सरकार देगी।
23rd February, 2021