यूरीड मीडिया-कर्नाटक सराकर पर संकट के बादल मंडरा गए हैं। 14 विधायकों की वजह से कर्नाटक में गठबंधन की सरकार खतरे में है। कर्नाटक का नाटक महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली और गोवा तक फैल गया है। जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) और कांग्रेस के विधायक पहले मुंबई के एक होटल में रूके लेकिन उनका ठीकाना अब गोवा में है। इस दौररान सरकार को बचाने के लिए बैठकों का दौर जारी है। वहीं भाजपा ने कर्नाटक में अपनी सरकार बनाने की कोशिश शुरू कर दी है पर कांग्रेस-जेडीएस भी हार मानने को तैयार नहीं हैं। इस बीच आज हर किसी की नज़र विधानसभा अध्यक्ष पर है, जिनके हाथ में विधायकों के इस्तीफे का फैसला है।
- कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष केआर रमेश कुमार ने राज्यपाल को लिखा है कि कोई भी बागी विधायक मुझसे नहीं मिला है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि मैं संवैधानिक मानदंडों को बनाए रखूंगा। 13 इस्तीफों में से 8 कानून के अनुसार नहीं हैं। मैंने उन्हें अपने सामने खुद को पेश करने का समय दिया है।
- कर्नाटकः धारवाड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य के सीएम एचडी कुमारस्वामी के इस्तीफे और भाजपा सरकार के गठन की मांग की।
- केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता डीवी सदानंद गौड़ा ने कर्नाटक की स्थिति पर कहा कि शुरुआती चरण में हमने एक बार कोशिश की लेकिन बाद में हम चुप रहे। कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों को अपने ही नेताओं और सरकार पर भरोसा नहीं है। हम कांग्रेस या जेडीएस के किसी भी विधायक से पीछे नहीं हैं।

9th July, 2019