यूरीड मीडिया-देशव्यापी अभियान के तहत केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मंगलवार को कथित भ्रष्टाचार, आपराधिक कदाचार और हथियारों की तस्करी के नए मामलों के सिलसिले में 19 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में 110 ठिकानों पर छापेमारी की।
इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ नरेंद्र मोदी सरकार की सबसे बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, CBI ने 30 नए मामले दर्ज किए हैं। अधिकारियों ने कहा कि और ब्योरे का इंतजार है, क्योंकि छापेमारी अभियान अभी जारी है और दिन में उसका विस्तार किया जा सकता है।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की नरेंद्र मोदी सरकार के दोबारा सत्तासीन के बाद CBI का एक हफ्ते के भीतर यह दूसरा सघन अभियान है. ऐसा ही एक अभियान पिछले मंगलवार को बैंकिंग धोखाधड़ी के आरोपियों के खिलाफ चलाया गया था।

9th July, 2019