लखनऊ, यूरिड मीडिया न्यूज। लोकसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस 12 सीटों से ज्यादा गठबंधन प्रत्याशियों के हार का प्रमुख कारण माना जा रहा है। इन सीटों पर भाजपा के जीत का अंतर कांग्रेस को मिले मतों से काफी कम है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यादि बसपा और सपा के साथ कांग्रेस का भी गठबंधन होता तो शायद गठबंधन एक दर्जन सीटे और जीत सकता था। प्रदेश की सुलतानपुर, धौरहरा, बदायू, सीतापुर, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, भदोही, मछलीशहर, संतकबीरनगर, प्रतापगढ़ और मेरठ ऐसी सीटे रहा है जहा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के जीत के वोटों का अंतर कांग्रेस कोमिले मतों से काफी कम है। इन सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों ने गठबंधन को जमकर नुकसान पहुचाया। इस तरह की सीटों से सुलतानपुर प्रमुख है। यहां से कांग्रेस के टिकट पर राजा संजया सिंह प्रत्याशी थे जिन्हें 41 हजार 588 मत मिले।
लोकसभा भाजपा गठबंधन हार का अंतर कांग्रेस का मत
सुलतानपुर
459196
444670
14526
41588
धौरहरा
512905
352294
160615
162856
बंदायू
511352
492898
18454
51947
सीतापुर
514528
413695
100833
96018
बांदा
477926
418988
58938
75438
बाराबंकी
535917
425777
110140
159611
बस्ती
471162
440808
30554
86920
भदोही
510029
466414
43615
25604
चंदौली
510733
496774
13959
22291
संतकबीरनगर
467543
431794
35749
128506
मछलीशहर
488357
488216
0141
7622
मेरठ
586184
581455
4729
34479
यहां की भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी ने गठबंधन प्रत्याशी को मात्र 14526 मतों से हराया। ऐसे माना जा रहा है कि यदि गठबंधन और कांग्रेस में समझौता होता तो शायद गठबंधन इस सीट पर जीत हासिल कर सकती थी। इसी तरह धौरहरा में भी भाजपा ने 1 लाख 60 हजार 615 मतों से जीत हासिल की जबकि कांग्रेस को इस सीट पर 1 लाख 62 हजार 856 मत मिले यही हाल बंदायू सीट का भी रहा। बंदायू से भाजपा मात्र 18 हजार 554 मतो से जीता हासिल की है। जबकि यहां कांग्रेस प्रत्याशी को 51हजार 947 मत मिले। इतना ही न ही बांदा से भी भाजपा प्रत्याशी मात्र 58 हजार 938 मत से जीत हासिल की जबकि यहां से कांग्रेस प्रत्याशी को 75438 मत मिले। इसी तरह बाराबंकी में भी भाजपा प्रत्याशी ने 1 लाख 10 हजार 140 मतों से जीत हासिल की जबकि कांग्रेस को यहां से 1 लाख 59 हजार 611 मत मिले मसलन यदि महागठबंधन में कांग्रेस शामिल होती तो उसे जीत मिलना तय था।
सर्वाधिक रोचक मामला मछलीशहर का रहा जहां से भाजपा प्रत्याशी मात्र 141 मतों से जीत हासिल की जबकि कांग्रेस समर्थित पार्टी को 7622 मत मिले।
लोकसभा भाजपा गठबंधन हार का अंतर कांग्रेस का मत
सुलतानपुर | 459196 | 444670 | 14526 | 41588 |
धौरहरा | 512905 | 352294 | 160615 | 162856 |
बंदायू | 511352 | 492898 | 18454 | 51947 |
सीतापुर | 514528 | 413695 | 100833 | 96018 |
बांदा | 477926 | 418988 | 58938 | 75438 |
बाराबंकी | 535917 | 425777 | 110140 | 159611 |
बस्ती | 471162 | 440808 | 30554 | 86920 |
भदोही | 510029 | 466414 | 43615 | 25604 |
चंदौली | 510733 | 496774 | 13959 | 22291 |
संतकबीरनगर | 467543 | 431794 | 35749 | 128506 |
मछलीशहर | 488357 | 488216 | 0141 | 7622 |
मेरठ | 586184 | 581455 | 4729 | 34479 |
सर्वाधिक रोचक मामला मछलीशहर का रहा जहां से भाजपा प्रत्याशी मात्र 141 मतों से जीत हासिल की जबकि कांग्रेस समर्थित पार्टी को 7622 मत मिले।
25th May, 2019