उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की अयोध्या यात्रा पर निशाना साधा है। मोहसिन रजा ने कहा कि प्रियंका अयोध्या में बाबर के निशान देखने जा रही हैं। साथ ही उन्होंने प्रियंका को साइबेरियन पक्षी बताया जो मौसम देखकर निकलते हैं। उन्होंने कहा कि वह अयोध्या में पिकनिक मनाने आ रही हैं। मोहसिन रजा ने कहा, 'प्रियंका अयोध्या क्यों जा रही हैं, अयोध्या तो श्रीराम जन्मभूमि है। कांग्रेस के लोगों ने राम के अस्तित्व पर सदा उंगली उठाई है। इसके बाद यह लोग वहां क्या तलाशने जा रहे हैं।' उन्होंने आगे कहा, ‘प्रयाग कुंभ और बरसाने की होली में ये लोग कभी गए नहीं। अयोध्या में ऐतिहासिक दीपोत्सव निकल गया, कभी गए नहीं। अब वहां क्या करने जा रहे हैं? उन्होंने कहा कि मुझे लग रहा है कि प्रियंका अयोध्या में बाबर के निशान ढूंढने जा रही हैं लेकिन वहां अब उन्होंने कहा, ‘यह लोग साइबेरियन पक्षी हैं, मौसम देखकर निकलते हैं। इस सब ड्रामेबाजी से कुछ होने वाला नहीं है। कभी ट्रेन से यात्रा करना, कभी नाव से इधर-उधर जाना, यह सब पिकनिक मनाने के तरीके हैं। इन सब ड्रामेबाजी से कुछ होने वाला नहीं है। हां, यह जरूर है कि इस बीच उन्हें मोदी जी का विकास जरूर दिखेगा।’ प्रियंका गांधी 27 मार्च को अयोध्या जा रही हैं। वे इस दौरान वह हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन करेंगी। इसके बाद वे अयोध्या में रोड शो करेंगी।
25th March, 2019