
नयी दिल्ली. यूरिड मीडिया न्यूज। देश के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीय के प्रमुख मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 15 वें स्थान पर पहुच गए है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स द्वारा सूची के अनुसार उन्होंने वॉल्टन कंपनी के जिम वॉलटन और रॉब वॉलटन को पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नही वह चीन की कंपनी अलीबाबा के मालिक जैक मां के काफी करीब पहुच गए है।
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स में मुकेश अंबानी अब अलीबाबा के संस्थापक जैक मा के काफी करीब पहुंच गए हैं। उनके मुकाबले 14वें नंबर पर काबिज जैक मा का नेटवर्थ गुरुवार को 45.8 अरब डॉलर (करीब 3.11 लाख करोड़ रुपए) था। शेयर बाजार में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर में आई तेजी की वजह से उनकी संपत्ति में 1.4 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इस तरह 21 जून को उनकी कुल दौलत 41.9 अरब डॉलर (तकरीबन 2.84 लाख करोड़ रुपए) पर पहुंच गई और महज दो दिन में उनकी दौलत में तकरीबन 95 अरब रुपए की बढ़ौतरी हुई।