नई दिल्ली। दुनियाभर के सभी देशों को पीछे छोड़ते हुए भारत हथियारों के आयात करने में प्रथम नंबर पर आ गया है। एक रिपोर्ट में हुए खुलासे के बाद यह बाते स आमने आई है। इसके पीछे भारत की चीन और पाकिस्तान से बढ़ती दूरियाँ है। रिपोर्ट में विश्व का कुल हथियार आयातों में भारत की हिस्सेदारी 12 फीसदी है। आकडे के मुताबिक 2013-17 तक भारत ने सबसे ज्यादा हथियार आयात किए है।
भारत को हथियार निर्यात करने वाले देशों में सबसे पहला स्थान रूस का है, जबकि अमेरिका दूसरे और फ्रांस तीसरे नंबर पर है। वहीं रिपोर्ट में यह भी साफ हुआ कि विश्व में सबसे ज्यादा हथियार निर्यात करने वाले देशों में अमेरिका प्रथम स्थान पर है, जबकि रूस दूसरे, फ्रांस तीसरे और जर्मनी चौथे स्थान पर है। वहीं पांचवे स्थान पर चीन का नाम शामिल है। यहीं सभी देश दुनियाभर में 74 फीसदी हथियार सप्लाई करते है।
13th March, 2018