लखनऊ.यूपी और देश का गौरव बढ़ाने वाले प्रदेश के चुनिंदा 22 खिलाड़ियों के लिए आज शाम 4 बजे सम्मानित किया जाएगा। मेजर ध्यानचंद्र के जन्मदिन खेल दिवस के मौके पर सीएम योगी इन प्रतिभावान खिलाड़ियों को लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड से सम्मानित करेगी। इन खिलाड़ियों का सम्मान सीएम अपने आवास पर करेंगे।
इनको मिलेगा लक्ष्मण पुरस्कार
1.दानिश मुज्तबा (इलाहाबाद)- हॉकी
2.मो.असब (मेरठ)- निशानेबाजी
3.राहुल चौधरी(मेरठ)- कबड्डी
4.सिद्धार्थ वर्मा (इलाहाबाद)-जिम्नास्टिक
5.रजनीश मिश्रा(लखनऊ)- हॉकी, वेटरर्न वर्ग
इनको मिलेगा रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार
1.मंजुला पाठक(देवरिया)- हैंडबॉल
2.श्रेया कुमार (लखनऊ)- सॉफ्ट टेनिस
3.गार्गी यादव( मेरठ)- कुश्ती
4.सुशीला पवार (बागपत)- वेटलिफ्टिंग
5.श्रेया सिंह (इलाहाबाद)- ताइक्वांडो
6.प्रीति गुप्ता (इलाहाबाद)- खो-खो
7.रंजना (गोरखपुर)- हॉकी, वेटरर्न वर्ग
8.अंशुल दयाल (बुलंदशहर)- जूडो, वेटरर्न वर्ग
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप की उपविजेता भारतीय टीम की मेंबर पूनम यादव और दीप्ति शर्मा को आठ-आठ लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
तुर्की ओपन इंटरनेशनल पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप-2017 में सिंगल्स के साथ-साथ डबल्स के विजेता और एशियन पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप-2016 में सिंगल्स का स्वर्ण पदक जीतने वाले आइएएस सुहास एलवाई को भी 10 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
इसके अलावा पिछले साल गुवाहाटी में हुए साउथ एशियन गेम्स के पदक विजेता यूपी के प्लेयर्स के बीच सात लाख रुपये का पुरस्कार बांटा जाएगा।
खेल मंत्री चेतन चौहान ने बताया, "लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित हर खिलाड़ी को तीन लाख 11 हजार रुपये और लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई की कांस्य प्रतिमा देकर सम्मानित किया जाएगा।"
यूपी सरकार प्रदेश के विशिष्ट खिलाड़ियों को लक्ष्मण / रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार से हर साल सम्मानित करती है। पुरुष खिलाड़ियों के लिए लक्ष्मण पुरस्कार जबकि रानी लक्ष्मीबाई पुरूस्कार महिला खिलाडियों के लिए होता है। इसमें खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट,लक्ष्मण और रानी लक्ष्मी बाई की कांस्य प्रतिमा के साथ 3.11 लाख रुपए की नकद राशि सरकार की तरफ से दिया जाता है।
पुरस्कार की पात्रता के लिए खिलाड़ी को यूपी का मूल निवासी होना चाहिए। खिलाड़ी कम से कम 3 साल प्रदेश टीम का सदस्य होना चाहिए। इसके साथ उसने नेशनल लेवल पर किसी प्रतियोगिता का हिस्सा रहा हो। इसके अलावा जिस खिलाड़ी का नॉमिनेट किया जा रहा है, उस साल उसका प्रदर्शन सबसे अच्छा होना चाहिए।
टीम के मेंबर के तौर पर किसी मान्यता प्राप्त अन्तर्राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में (वरिष्ठ वर्ग) भाग लिया हो, उनको तरजीह दी जाती है।
1972 से लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरूस्कार की शुरुआत की गयी थी। 2011 से 2014 तक यह पुरूस्कार किन्ही वजहों से नही बांटे गए। इसके बाद 2014 में तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव ने पुरस्कार राशि बढ़ाते हुए 3 लाख 11 हजार रुपए की गई। जिसके बाद फिर से पुरूस्कार बंटने शुरु हो गए।
29th August, 2017