ब्रेकिंग न्यूज़

बीजेपी राज में भी दंगे, कानून व्यवस्था हो रही चौपट

6 of 6
बीजेपी राज में भी दंगे, कानून व्यवस्था हो रही चौपट

आपका स्लाइडशो खत्म हो गया है

स्लाइडशो दोबारा देखें

क्या हुआ था सहारनपुर में?

सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव में 5 मई को महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान डीजे बजाने से रोकने पर दलितों और ठाकुरों में संघर्ष हो गया था। इसमें ठाकुर जाति के एक युवक की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद हिंसा हुई और दलितों के 60 से ज्यादा मकान जला दिए गए थे और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। इसके बाद दलितों की भीम आर्मी की तरफ से इस घटना का विरोध किया गया था। शब्बीरपुर के वि‍क्ट‍िम्स को इंसाफ दिलाने के लिए 9 मई को सहारनपुर में दलित इकट्ठा हुए। इस दौरान पुलिस से भी उनका संघर्ष हो गया था। सहारनपुर में 9 जगह हिंसा हुई। दुकान और वाहनों में आग लगी दी गई। इसमे भीम आर्मी फाउंडर चंद्रशेखर को नामजद किया गया। 21 मई को हजारों दलितों ने दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर विरोध जताया था।