यूरिड मीडिया डेस्क-
आईपीएल 2017 के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने पुणे को एक रन से मात दी। मुंबई के 129/8 के जवाब में पुणे 6 विकेट पर 128 रन ही बना पाई। मुंबई की पारी में नाबाद 47 रन बनाने वाले कृणाल पांड्या को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
यह आईपीएल इतिहास का सबसे रोमांचक फाइनल बताया जा रहा है। रनों के लिहाज से यह अब तक की सबसे करीबी जीत रही। एक नजर अब तक के आईपीएल फाइनल में हार-जीत के फैसलों पर -
2008: राजस्थान रॉयल्स ने 3 विकेट से जीत दर्ज की।
2009: डेक्कन चार्जर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 6 रन से मात दी।
2010: धोनी की कप्तानी ने चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियन्स को 22 रन से हराया।
2011: चेन्नई ने बेंगलुरू को 58 रन से हराकर दूसरी बार खिताब जीता।
2012: चेन्नई को 5 विकेट से मात देकर कोलकाता पहली बार विजयी बना।
2013: मुंबई इंडियंस ने चेन्नई को 23 रन से हराया।
2014: कोलकाता ने पंजाब के खिलाफ 3 विकेट से जीत दर्ज की।
2015: मुंबई ने चेन्नई को 41 रन से हराया।
2016: हैदराबाद ने बेंगलुरू को 8 रन से मात दी।
2017: मुंबई इंडियंस ने पुणे को 1 रन से हराकर तीसरा आईपीएल जीता।
तीन बार आईपीएल जीतने वाली मुंबई अकेली टीम
रविवार रात मिली जीत के साथ ही आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम ने इतिहास रच दिया है। यह टीम तीन बार आईपीएल चैंपियन बनने वाली पहली टीम बन गई है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो-दो बार आईपीएल जीते हैं।
22nd May, 2017