नई दिल्ली:
जिस घर में हम रहते हैं, उसमें नकारात्मक ऊर्जा का भी वास होता है। इसलिए जरूरी है कि हम अपने घर और परिवेश को, जहां पर भी नकारात्मक ऊर्जा रहती हो, उसे दूर करें। साफ-सफाई से नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पाया जा सकता है। घर में बहुत सारी नाकारात्मक ऊर्जा हमेशा बनी रहती है।
घर-परिवेश और आस-पास साफ-सुथरा ऱखें
जरूरी है की आप अपने घर-परिवेश और आस-पास साफ-सुथरा ऱखें। खुद को मानसिक रूप से तैयार कर लें। तय कर लें- नकारात्मक ऊर्जा पर विजय पाने के लिए आप यह सब करने जा रहे हैं। धूप की बत्तियां मंगलकारी होती हैं, इसलिए घर में चंदन अथवा अन्य धूप की बत्तियां जलाएं। घर के हर कोने में धूप की बत्तियों को ले जाएं और सुगंध फैलाएं। घर के महत्वपूर्ण स्थानों, एकांत जगहों और कोनों पर आप गंगाजल का छिड़काव जरूर करें। घर की पूर्व दिशा की खिड़की खोलकर रखें और ताजी हवा को आने दें। इन उपायों की मदद से आप सकारात्मक ऊर्जा के साथ एक नई शुरुआत कर सकते हैं।
26th December, 2016