मुंबई:-
करीना कपूर मां बन गई। उन्होंने मंगलवार सुबह 7.30 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया। करीना और उनका बेटा दोनों स्वस्थ हैं। बेटे का नाम तैमूर रखा गया है। इससे पहले करीना की प्रेग्नेंसी को लेकर सैफ ने कहा था- ''यह बेबी मेरे और करीना के रिलेशन को पूरा करेगा।'' बता दें कि ये सैफ अली खान की तीसरी संतान है। इससे पहले उनकी पहली पत्नी अमृता से एक बेटी सारा और बेटा इब्राहिम अली खान हैं।
2012 में हुई थी सैफ-करीना की शादी
- सैफ अली खान ने 16 अक्टूबर 2012 को 10 साल छोटी करीना कपूर से दूसरी शादी की थी। उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह रही हैं।
- 21 सितंबर, 1980 को मुंबई में जन्मी करीना का अफेयर लंबे समय तक शाहिद कपूर के साथ चला, लेकिन शाहिद से ब्रेकअप के बाद उन्होंने सैफ का दामन थामा जो शादी तक पहुंच गया।
- सैफ-करीना की जोड़ी को सैफीना के नाम से भी जाना जाता है। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म 'टशन'(2008) की शूटिंग के दौरान हुई थी।
- दोनों ने मीडिया के सामने कभी भी अपने रिश्ते को कबूलने से परहेज नहीं किया।
- बता दें कि सैफ और उनकी पहली पत्नी अमृता के दो बच्चे (बेटी सारा और बेटा इब्राहिम) हैं।
करीना कपूर मां बन गई। उन्होंने मंगलवार सुबह 7.30 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया। करीना और उनका बेटा दोनों स्वस्थ हैं। बेटे का नाम तैमूर रखा गया है। इससे पहले करीना की प्रेग्नेंसी को लेकर सैफ ने कहा था- ''यह बेबी मेरे और करीना के रिलेशन को पूरा करेगा।'' बता दें कि ये सैफ अली खान की तीसरी संतान है। इससे पहले उनकी पहली पत्नी अमृता से एक बेटी सारा और बेटा इब्राहिम अली खान हैं।
2012 में हुई थी सैफ-करीना की शादी
20th December, 2016