लखनऊ:-
  
 समाजवादी पार्टी के महासचिव किरनमय नन्दा ने कहा है कि सभी लोग मिलकर चुनाव लड़ेगे और इस समाबंध में वे सीएम से भी वार्ता करेंगे। आगे उन्होने कहा कि मुलायम सिंह यादव पार्टी के प्राण हैं। इस वक़्त समाजवादी पार्टी के असभी सीनियर लीडर्स मुलायम सिंह के साथ बने हुए हैं। 
  
और क्या कहा नंदा ने...
  
- मुख्यमंत्री भी मानेंगे नेता जी की बात।
  
 
- मिलकर चुनाव लड़ेंगे और अखिलेश से भी बात करेंगे।
  
 
- नेताजी के खिलाफ बोलने वाले पार्टी से निकाले जाएँ।
  
 
- मुलायम सिंह यादव पार्टी के प्राण हैं।
  
 
- जो नेता जी कहेंगे, पार्टी में वही होगा।
  
 
- जो कहेंगे मुलायम, सपा में वही होगा। 
  
 
गौरतलब है कि बीते दिन सीएम अखिलेश यादव ने अपने विश्वासपात्र नेताओं के साथ मुलाक़ात की थी और इसके बाद एक बयान भी जारी किया जिसमें उन्होने कहा था कि हम नंबर एक पर थे और कहाँ पर आ गए।
  
 
और क्या कहा था अखिलेश ने...
  
- हम एक नंबर पर चल रहे थे और अब देखिये क्या हाल है।
  
 
- रोज नेताओ और कार्यकर्ताओं से बात कर रहा हूँ।
  
 
- वो भ्रम की स्थिति में हैं।
  
 
- इस सब की वजह अंकल है। 
  
 
                                            
                                          
                                            
                                                22nd October, 2016
                                            
                                        