ब्रेकिंग न्यूज़

देश को भरोसा नही दिला पाये मोदी

1 of 4
देश को भरोसा नही दिला पाये मोदी

आपका स्लाइडशो खत्म हो गया है

स्लाइडशो दोबारा देखें

भाजपा राष्ट्रीय परिषद का संदेश
कार्यकर्ता भी उदासीन रहे, भाजपा नेताओं के खोखे आश्वासन से आक्रोश
विजय शंकर पंकज (यूरिड मीडिया)

लखनऊ। सेना पर आतंकी हमले के बाद देश में उभरे उबाल आैर आक्रोश के बीच भारतीय जनता पार्टी की केरल के कोकरझाड़ में संपन्न राष्ट्रीय परिषद का संदेश बड़ा ही फीका आैर नकरात्मक रहा। सरकार आैर संगठन की दृष्टि से भाजपा नेतृत्व देश के सुदूर दक्षिण कोण से शुभ संदेश नही दे पायी। वैसे भी हिन्दू -सनातन धार्मिक व्यवस्था में दक्षिण हमेशा से ही अशुभ ही माना जाता रहा है आैर वहां पर बैठक कर जैसे भाजपा ने भी देशवासियांे को ऐसी ही व्यवस्था का संकेत दिया। आतंकी घटना के बाद जहां पूरा देश एकजुटता के साथ पाक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अपेक्षा कर रहा था तो प्रधानमंत्री का भाषण पाक जनता के खिलाफ शान्ति का पाठ पढ़ा रहा था। यही नही पूरी राष्ट्रीय परिषद में पांच राज्यों में अगले वर्ष की शुरूआत में होने वाले चुनावों की कोई रणनीति उभर कर नही आयी आैर नही यहां पर संगठन में चल रहे उफान तथा कार्यकर्ताओंं की नाराजगी को ही शान्त करने की किसी पहल पर चर्चा हुई। ऐसे चुनावी समर में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा भाजपा नेतृत्व के लिए महंगा साबित हो सकता है।