लखनऊ
  
:- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी के खनन मंत्री गायत्री प्रजापति को किया बर्खास्त। राज्यपाल राम नाईक को सीएम ने पत्र भेजा। आपको बता दें खनन मंत्री गायत्री प्रजापति के ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप पिछले काफी समय से लगते रहे हैं। 
साल 2002 में विधायक का चुनाव लड़ने के दौरान प्रजापति ने अपने चुनावी हलफनामे में कुल 91,436 रुपए बताई थी।2012 के विधानसभा चुनाव के लिए भरे पर्चे के साथ लगे हलफनामे में गायत्री ने अपनी कुल संपत्ति 3 लाख 71 हजार 720 रुपए बताई थी।कहा जा रहा है कि उनकी संपत्ति अब बढक़र दो लाख बाहर हजार करोड़ रुपए हो गई है। आज उनके पास कई बंगले, गाड़ी, फॉर्म हाउस सहित सैकड़ों करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है। इनकी लखनऊ के मुख्यमंत्री आवास के बगल में सरोजनी नायडू मार्ग पर आलीशान कोठी है इसे कोई राजनीति का मुद्दा बनाने को तैयार नहीं है।
  
                                            
                                          
                                            
                                                12th September, 2016
                                            
                                        