यूरिड मीडिया ब्यूरो
:-
भारतीय मूल की प्रियंका योशीकावा सोमवार को मिस यूनिवर्स जापान चुनी गईं। मिस यूनिवर्स जापान बनते ही नस्ली समानता की एक नयी बहस छिड़ गई है। 2015 में मिस यूनिवर्स जापान रही अरियाना मियामोतो को अश्वेत महिला होने की वजह से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। यह दूसरा मौका है, जब हाफ-गर्ल ने यह खिताब जीता है। अरियाना मियामोतो के जापान का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रथम अश्वेत महिला बनने और आलोचनाओं का सामना करने के साल भर बाद प्रियंका योशीकावा को यह ताज पहनाया गया है।
- सोशल मीडिया पर उनकी जीत के लिए कहा गया- "हाफु (haafu) की बजाए प्योर (पूरी) जापानी को यह कॉम्पिटीशन जीतना चाहिए था।
- प्रियंका का जन्म तोक्यो में हुआ था, उनके पिता भारतीय हैं जबकि मां जापानी हैं।
- उन्होंने जापान में नस्ली पूर्वाग्रह के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया है।
- प्रियंका ने कहा, हम जापानी हैं। हां, मैं आधी भारतीय हूं और लोग मुझसे मेरी नस्ली शुद्धता के बारे में पूछते है। हां, मेरे पिता भारतीय हैं और मुझे इस पर गर्व है, मुझे गर्व है कि मेरे अंदर भारतीयता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं जापानी नहीं हूं।
- धाराप्रवाह जापानी और अंग्रेजी बोलने वाली 22 साल की योशीकावाने वाशिंगटन में होने वाले मिस वर्ल्ड खिताब के लिए जाएंगी।
- वे इस साल दिसंबर में वॉशिंगटन में होने वाले मिस यूनिवर्स कॉम्पिटीशन में हिस्सा लेंगी।
- मुझे अरियाना मियामोतो ने काफी एनकरेज किया है। मेरी ही तरह उनकी भी काफी आलोचना हुई थी।
- अरियाना नागासाकी इलाके की रहने वाली है। उनके पिता अफ्रीकन-अमेरिकन और मां जापानी हैं।
:-
भारतीय मूल की प्रियंका योशीकावा सोमवार को मिस यूनिवर्स जापान चुनी गईं। मिस यूनिवर्स जापान बनते ही नस्ली समानता की एक नयी बहस छिड़ गई है। 2015 में मिस यूनिवर्स जापान रही अरियाना मियामोतो को अश्वेत महिला होने की वजह से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। यह दूसरा मौका है, जब हाफ-गर्ल ने यह खिताब जीता है। अरियाना मियामोतो के जापान का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रथम अश्वेत महिला बनने और आलोचनाओं का सामना करने के साल भर बाद प्रियंका योशीकावा को यह ताज पहनाया गया है।
6th September, 2016