यूरीड मीडिया ब्योरो
:-
एक बार फिर देश की राजधानी दिल्ली शर्मशार हुई है। दिल्ली के शर्मशार होने का नजारा दिल्ली के सुभाष नगर में देखने को मिला। सुभाष नगर इलाके में बुधवार सुबह करीब 5 बजकर 40 मिनट पर मतिबुल नाम का एक व्यक्ति अपनी रात की ड्यूटी समाप्त करके अपने घर जा रहा था। इस दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक टेंपो
ने सड़क किनारे चल रहे मतिबुल को जोरदार टक्कर मारी इस टक्कर में मतिबुल घायल हो गया और सड़क किनारे तड़पता रहा, एक घंटे बाद उसकी मौत हो गयी। ऑटो चालक नें टैंपो से उतरकर घायल शख्स देखा फिर टैंपो लेकर फरार हो गया। हद तो तब हो गयी जब वहाँ से गुजर रहा एक शख्स घायल पड़े मतिबुल का मोबाइल उठाकर भाग गया। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गयी।
- हरीनगर थाना पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्जकर अज्ञात टेंपो चालक की तलाश तेज कर दी है।
- मतिबुल रात में सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी करता था और दिन में ई-रिक्शा चलाता था।
- पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मतिबुल को हॉस्पिटल लेकर गई। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जेब से मिले डॉक्युमेंट्स से उसकी पहचान हो पाई।
- घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है,सीसीटीवी फुटेज की मदद से टैम्पो ड्राइवर और उस आदमी जिसने मतिबुल का फोन उठाया था, उसकी की तलाश में जुट गई है।
क्लिक करे-- पर्यटन स्थलों पर अब नहीं ले सकेंगे सेल्फी, चिन्हित होंगे सेल्फी डेंजर जोन।
:-
एक बार फिर देश की राजधानी दिल्ली शर्मशार हुई है। दिल्ली के शर्मशार होने का नजारा दिल्ली के सुभाष नगर में देखने को मिला। सुभाष नगर इलाके में बुधवार सुबह करीब 5 बजकर 40 मिनट पर मतिबुल नाम का एक व्यक्ति अपनी रात की ड्यूटी समाप्त करके अपने घर जा रहा था। इस दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक टेंपो
ने सड़क किनारे चल रहे मतिबुल को जोरदार टक्कर मारी इस टक्कर में मतिबुल घायल हो गया और सड़क किनारे तड़पता रहा, एक घंटे बाद उसकी मौत हो गयी। ऑटो चालक नें टैंपो से उतरकर घायल शख्स देखा फिर टैंपो लेकर फरार हो गया। हद तो तब हो गयी जब वहाँ से गुजर रहा एक शख्स घायल पड़े मतिबुल का मोबाइल उठाकर भाग गया। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गयी।
11th August, 2016