यूरिड मीडिया डेस्क:-
सुपरस्टार रजनीकान्त का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था। उनके फैंस उस समय दंग रह गए जब रजनीकान्त के ट्विटर अकाउंट से किसी ने ट्वीट किया "rajnikant#hittokill"। रजनीकांत का ट्विटर हैक होने की पुष्टि उनकी बेटी एश्वर्या आर धनुष ने की और प्रशंसकों को भरोसा दिलाया कि उनका अकाउंट रिकवर कर लिया गया है। ऐश्वर्या ने ट्वीट किया सुपरस्टार रजनी अप्पा का अकाउंट हैक हो गया था। हैंडल को वापस पा लिया गया है। आप सभी का शुक्रिया…. आल इज वेल।
- ट्विटर पर लाखों लोग सुपरस्टार रजनीकान्त को फॉलो करते हैं।
- लेकिन वे सिर्फ 6 लोगों को फॉलो करते हैं जिनमें अमिताभ बच्चन, संगीतकार ए.आर. रहमान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके परिवार के तीन सदस्य हैं।
- इनमें तीन उनके परिवार के सदस्य बेटी ऐश्वर्या और सौंदर्या के अलावा दामाद धनुष हैं।
- रजनी के अकाउंट से इस तरह का ट्वीट होना काफी हैरान कर देने वाला था क्योंकि - रजनीकांत ने पिछले तीन साल में कुल 29 ट्वीट किए हैं।
- उनके अकाउंट से पिछला ट्वीट फरवरी 2016 में किया गया था।
- इससे पहले अमिताभ बच्चन गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई जैसी बड़ी हस्तियो का भी ट्विटर अकाउंट भी हैक हो चुका है।
सुपरस्टार रजनीकान्त का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था। उनके फैंस उस समय दंग रह गए जब रजनीकान्त के ट्विटर अकाउंट से किसी ने ट्वीट किया "rajnikant#hittokill"। रजनीकांत का ट्विटर हैक होने की पुष्टि उनकी बेटी एश्वर्या आर धनुष ने की और प्रशंसकों को भरोसा दिलाया कि उनका अकाउंट रिकवर कर लिया गया है। ऐश्वर्या ने ट्वीट किया सुपरस्टार रजनी अप्पा का अकाउंट हैक हो गया था। हैंडल को वापस पा लिया गया है। आप सभी का शुक्रिया…. आल इज वेल।
4th August, 2016