यूरिड मीडिया डेस्क-- बॉलीवुड में सलमान खान को और उनके गुस्से को आखिर कौन नहीं जानता, वो एक बार कमिटमेंट कर देते हैं तो उसके बाद वो अपने आप की भी नहीं सुनते। सलमान खान को एक बार गुस्सा आजायें फिर वो कुछ भी कर जाते हैं। सलमान खान के गुस्से से बॉलीवुड हस्तियों से लेकर उनके फैन्स भी अच्छे से वाकिफ़ हैं। सलमान की लडाइयों के कई किस्से मशहूर हैं, लेकिन आप सब यह नहीं जानते होंगे की सलमान ने कभी उनकी एक्स गर्लफ्रेंड कटरीना के एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर को ज़बरदस्त थप्पड़ जड़ दिया था।
- बॉलीवुड के इन दो स्टार्स के बीच हुई लड़ाई का किस्सा बेहद दिलचस्प है।
- यह तबकी बात है जब ना तो सलमान खान सुपरस्टार थे और ना ही रणबीर कपूर स्टार थे।
- उस वक्त सलमान खान एक पब में मस्ती कर रहे थे। तभी वहां पर रणबीर कपूर भी अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने पहुँच गए।
- दोनों एक दुसरे को ख़ास जानते नहीं थे। मज़ाक मस्ती के दौरान सलमान और रणबीर एक दुसरे से उलझ बैठे और मामला इतना बढ़ गया की दोनों हाथापाई पर उतर आए।
- हालाँकि वहाँ मौजूद लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश भी की लेकिन नामचीन हस्तियों के बेटे होने की वजह से दोनों ने किसी की बात नहीं मानी।
सूत्रों के मुताबिक़ सलमान का गुस्सा जब हद से बढ़ गया तब सलमान ने रणबीर के गाल पर एक ज़बरदस्त थप्पड़ रसीद कर दिया। यह थप्पड़ इतना झन्नाटेदार था की रणबीर के आँखों से आंसू निकल आए। हालाँकि इसके तुरंत बाद सलमान के पिता सलीम खान ने रणबीर के पिता ऋषि कपूर के घर जाकर उनसे माफ़ी मांग ली थी। यही वजह है की यह मामला पुलिस स्टेशन तक नहीं गया और दबकर रह गया था।
7th June, 2016