
लखनऊ:- दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी संगठनों में से एक ISIS का ख़ौफ़नाक साया अब भारत के विभिन्न राज्यों तक पहुँच रहा है | वर्तमान में उत्तर प्रदेश समेत अन्य कई राज्यों में भी ISIS का खतरा मंडरा रहा है | अभी कुछ दिनों पहले भी ISIS की तरफ से दिल्ली के विधानसभा को उड़ाने की धमकी मिली थी |
अब ISIS की नज़र यूपी और कश्मीर को तबाह करने की हैं | दरअसल ISIS ने अरबी भाषा में एक वीडियो जारी किया हैं, जिसमें यूपी और कश्मीर में तबाही मचाने की बात कही गई हैं | वीडियो हाथ लगने के बाद खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया हैं | इस संबंध में एसपी सुरक्षा मुख्यालय ने प्रदेश के सभी जोन के आईजी, डीआईजी और पुलिस कप्तानों को पत्र लिखा हैं | इसके अलावा अयोध्या, काशी, मथुरा, ताजमहल, विधानसभा सचिवालय, हाईकोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने को भी कहा गया हैं |
क्या कहता है ISIS का विडियो--
- आईएसआई ने 20 मई को वीडियो जारी किया हैं |
- जिसमें बाबरी मस्जिद, मुजफ्फरनगर और कश्मीर की घटना के दोषियों को सजा देने की धमकी दी गई हैं |
- आंतकी संगठन ने अपनी तैयारी पूरी होने का दावा करते हुए यूपी और कश्मीर में बड़ी घटना करने की चेतावनी भी दी हैं |
- इस संबंध में 24 मई को एसपी सुरक्षा मुख्यालय ने प्रदेश के सभी आईजी जोन, डीआईजी रेंज के साथ ही जिले के पुलिस कप्तानों को पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी दी |
- साथ ही अपने-अपने क्षेत्र में स्थित धार्मिक और सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा-व्यवस्था का आकलन कर बाजार, सिनेमा हाल, मॉल की सघन चेकिंग कराने को कहा हैं |
- नेपाल और बिहार बॉर्डर पर भी लेकर चौकसी बरती जा रही है |
28th May, 2016