मुंबई-- बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर को आज सर्वसम्मति से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का अध्यक्ष चुन लिया गया और इसके साथ ही अनुराग ठाकुर स्वतंत्रता के बाद इस पद पर चुने गए सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बन गए हैं। उनका निर्वाचन ऐसे समय में हुआ है जब बोर्ड को कई विषयों को लेकर उथल-पुथल के दौर से गुजरना पड़ रहा है।
ठाकुर इस पद के लिए शशांक मनोहर का स्थान ले रहे हैं जिन्होंने आईसीसी के अध्यक्ष का पदभार संभालने के कारण बीसीसीआई अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। आज की विशेष आम बैठक (एसजीएम) में इस पद के लिए ठाकुर के निर्वाचन की घोषणा की गई। एसजीएम की अध्यक्षता बीसीसीआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सी के खन्ना ने की।
छह ईकाइयों ने नामांकन पत्र पर किये हस्ताक्षर--
- ठाकुर के साथ एकजुटता दिखाने के लिये सभी छह ईकाइयों (कैब, असम क्रिकेट संघ, त्रिपुरा क्रिकेट संघ, एनसीसी और झारखंड क्रिकेट संघ) ने उनके नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किये थे।
- नियमत: सिर्फ एक ईकाई को अध्यक्ष पद के दावेदार को नामित करना था।
शशांक मनोहर के इस्तीफे से खाली हुई सीट--
- बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ अनुराग ठाकुर ने ही नामांकन दाखिल किया था ।
- इसलिए उनका बोर्ड अध्यक्ष बनना शनिवार को ही तय हो गया था|
- रविवार को उन्हें बीसीसीआई की स्पेशल जनरल मीटिंग में अध्यक्ष चुना गया|
- अनुराग ठाकुर वर्ष 2017 तक बीसीसीआई के अध्यक्ष रहेंगे|
अनुराग का राजनीतिक में सफर--
- 24 अक्टूबर 1974 को हिमाचल के हमीरपुर में पैदा हुए अनुराग ठाकुर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे हैं|
- बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर 2009 के उपचुनाव और 2014 के आम चुनावों में हमीरपुर से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए|
सबसे युवा अध्यक्ष--
- अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मौजूदा अध्यक्ष हैं|
- 25 साल की उम्र में अनुराग हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने|
- केंद्रीय मंत्री और पूर्व बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने उन्हें अखिल भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष नियुक्त किया था|
ठाकुर का सफरनामा--
- हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश से संसद के सदस्य|
- भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष|
- हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ के अध्यक्ष|
- 25 साल की उम्र में हिमाचल प्रदेश राज्य क्रिकेट संघ के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष|
- भारतीय जूनियर क्रिकेट टीमों का चयन करने के लिए वर्ष 2001 में 26 साल की उम्र में सबसे युवा राष्ट्रीय चयनकर्ता बने|
- हिमाचल प्रदेश राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष बने|
- हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव बने|
- हॉकी हिमाचल प्रदेश के महासचिव बने|
- भारतीय ओलंपिक संघ के कार्यकारी सदस्य चुने गए|
- अध्यक्ष बनने से पहले बीसीसीआई के सचिव थे|
22nd May, 2016