
मुजफ्फरनगर:- प्यार की मिशाल तो हम वर्षो से देखते आ रहे हैं , लेकिन कुछ ऐसी भी प्रेम कहानियाँ होती हैं जो मजहब की बंदिशों की वजह से पूरी नहीं हो पाती हैं, और इस मजहब की बेड़ियों की वजह से लोगो को अपनी जान तक गवानी पड़ती हैं , एक ऐसी ही एक घटना से हम आपको रूबरू कराने जा रहे हैं जिसे सुन आपकी रूह काँप उठेगी । यूपी के मुजफ्फरनगर में बरखा और दानिश नामक दो लोगों को प्यार करने की सजा जहर खाकर देकर चुकनी पड़ी |
बरखा व दानिश दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे लेकिन, अलग-अलग धर्मों के होने के कारण उनके परिवार को यह पसंद नहीं था | उन्होंने बरखा की शादी कहीं और तय कर दी | इससे नाराज़ हो कर दानिश ने जहर खाकर सूसाइड कर लिया | इसके बाद कब्र पर पहुंचकर बरखा ने भी जहर खा लिया | सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है |
कब्र पर रो-रो कर खाया जहर--
- मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र में सोमवार को दानिश ने बरखा को फोन करके खुद के जहर खाने की जानकारी दी |
- उसके कुछ घंटे बाद दानिश की मौत हो गई |
- मंगलवार की शाम परिजनों ने उसे कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया |
- इसी बीच बरखा वहां पहुंची और उसने भी जहर खा लिया |
- मौके पर पहुंचे लोगों ने कब्र पर उसे लेटे हुए देखा तो तुरंत पुलिस को जानकारी दी |
- आनन-फानन में उसे जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया |
- जहां उसकी हालत गम्भीर बताई जा रही ही हैं |
तीन साल पहले हुआ था प्यार--
- 2013 में दानिश काम के सिलसिले में हरिद्वार के ज्वालपुर क्षेत्र में गया था |
- वहाँ वह जूते और चप्पलों की सेल लगाया करता था |
- इसी दौरान उसकी मुलाकात शादीशुदा बरखा से हुई थी और दोनों को प्यार हो गया था |
- इसके बाद बरखा ने अपने पति और चार साल की बेटी को छोड़ दिया |
- इस बीच उसके परिजनों ने उसकी कहीं और दूसरी शादी तय कर दी |
- उसकी शादी की बात को सुनकर दानिश ने सुसाइड कर लिया था |
पुलिस क्षेत्राधिकारी अकील अहमद ने बताया कि--
- हमें सूचना मिली है कि एक लड़की ने कब्रिस्तान में सुसाइड का प्रयास किया है |
- उसे जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है | - इस मामले की पूरी जांच की जा रही है।
18th May, 2016