लखनऊ:- आजकल के समय में चाय-कॉफी रोज़मर्रा ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुकी है | हर चीज की तरह चाय-कॉफी के कई फायदे भी हैं तों कई नुकसान भी हैं | हर किसी को सुबह जल्दी उठने की कोशिश करनी चाहिए | रोज सुबह जल्दी उठने के कई फायदे भी हैं | इससे हम दिनभर चुस्त रहते है और हमारे काम भी जल्दी निपट जाते हैं | देरी से उठने के कारण हम स्ट्रेस और आलस फील करते है लेकिन कई लोगो के लिए समस्या यही है की वे चाहकर भी जल्दी नहीं उठ पाते हैं |
सुबह जल्दी जागने के लिए कई चीजें मायने रखती हैं जैसे सही नियमावली , पोष्टिक आहार , स्वयं को नियंत्रित रखना आदि | इस सभी चीजों को ध्यान में रखकर कोई भी जल्दी उठने की आदत बना सकता है |आज हम आपको ऐसे ही कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनसे आपको जल्दी उठने में मदद मिलेगी |
चाय कॉफी से बनाए दूरी--
- रात मे खाने के बाद चाय या कॉफी कभी न लें |
- इससे रात मे जल्दी नीद नहीं आती है और सुबह जल्दी नीद नहीं खुलती है |
फोन से दूर रहे--
- फोन, टैबलेट को अपने साथ बिस्तर में लेकर नहीं सोएँ |
- इससे पूरा ध्यान फोन पर रहेगा |
- इस वजह से रात में नींद आने के साथ-साथ सुबह जल्दी उठने में भी दिक्कत होगी |
तापमान भी नॉर्मल हो--
- अगर एसी चलाकर सोने के आदि हैं तों रूम टेम्प्रेरचर मेंटेन करना जरूरी है |
- रूम का तापमान 18-22 डिग्री के बीच होना चाहिए |
अलार्म लगाना ना भूलें--
- सुबह के अलार्म टाइम को हर दिन 5-5 मिनट कम करें |
- इससे सुबह जल्दी उठने की आदत बन जाएगी |
सोने से पहले हल्का भोजन लें--
- रात में हाई प्रोटीन डाइट लेने से नींद देर से आती है |
- रात को हल्का भोजन ले |
- जल्दी नींद भी आएगी और सुबह जल्दी भी उठ पाएंगे |
अलार्म का स्नूज बटन न दबाए--
- जैसे ही अलार्म बजे, तुरंत उठ जाए |
- बार-बार स्नूज बटन न दबाए, ऐसे में जल्दी उठने में मदद मिलेगी |
अलार्म को रखें दूर--
- अलार्म को इतना दूर रखें कि आवाज भी सुनाई दे और उसे बंद करने के लिए उठ कर जाना पड़े |
- आप कोई अपनी पसंद की अलार्म टोन लगाएँ |
- इससे आप अलार्म बजने पर आसानी से उठ जाएगे |
18th May, 2016